ANM course kya hai पूरी जानकारी | ANM course in Hindi

ANM course kya hai: आज बहुत से स्टूडेंट अपना करियर मेडिकल छेत्र में बनाना चाहते हैं| लेकिन उनके पास अच्छे मार्गदर्शन और पर्याप्त पैसे ना होने के कारण वह MBBS नहीं कर सकते हैं|

वह स्टूडेंट ANM का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं| इसीलिए आज हम Aimpur पर ANM Course kya hai और ANM course की पूरी जानकारी पर बात करेंगे| साथ ही जानेगे की ANM कोर्स को करने के लिए हमें क्या करना चाहिए|

तो आइए जानते हैं…

नर्स का नाम सुनते हैं आपके दिमाग में आता होगा कि हम भी नर्स बने और दूसरों की हेल्प करें|

दोस्तों यह गांव की लड़कियों के साथ-साथ शहर की लड़कियों की भी चॉइस होती है सबके दिमाग में मरीजों की देखभाल करने का ख्याल आता है|

ANM course kya hai?

ANM मेडिकल क्षेत्र से संबंधित एक डिप्लोमा कोर्स है जो 2 साल का होता है| जिस का फुल फॉर्म Auxiliary Nursing Midwifery होता है|

इसको करने के लिए हमें 10th या 12th पास होना जरूरी होता है|

इस कोर्स को लड़के और लड़कियां दोनों कर सकते हैं| पहले यह था कि यह कोर्स सिर्फ लड़कियां कर सकती हैं| इस कोर्स को करने के लिए आपकी आयु 17 से 35 साल तक की होनी चाहिए|

ANM में प्रवेश लेने की योग्यता

इस क्षेत्र में एडमिशन लेने के लिए हमें 12th विज्ञान विषय से करना चाहिए| इसमें आर्ट और कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को भी एडमिशन दिया जाता है|

लेकिन याद रहे जब विज्ञान विषय वाले स्टूडेंट से सी सीटें बचती हैं तभी|

यदि आप जनरल कैटेगरी में आते हैं तो इस कोर्स को करने के लिए आपको ट्वेल्थ कम से कम 45% नंबर के साथ पास होना जरूरी होता है|

वही अगर आप SC/ST कैटेगरी में आते हैं तो 40% में भी आपको एडमिशन मिल जाता है|

अब आप जानना चाहोगे कि ANM को करने के लिए मेरी age कितनी होनी चाहिए? आप 12th बाद 35 साल की age तक कभी भी ANM को कर सकते हैं| यदि आप 16 साल के हो गए हैं तो उसके बाद हम इस कोर्स को कर सकते हैं|

ANM की Admission Process

ANM के एडमिशन 3 तरह से होते हैं| डायरेक्ट, एंट्रेंस एग्जाम, और मेरिट बेस|

डायरेक्ट एडमिशन

जो डायरेक्ट ऐडमिशन होते हैं वह प्राइवेट कॉलेज पर होते हैं| वहां पर हम जाकर डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं उसमें हमें कोई प्रॉब्लम नहीं होती है|

एंट्रेंस एग्जाम

एंट्रेंस एग्जाम पर एडमिशन लेने के लिए हमें application form भरना होता है| उसके बाद एग्जाम की Date आती है और हमें एग्जाम क्लियर करना होता है| जो स्टूडेंट एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करते हैं उन्हीं बच्चों को एडमिशन दिया जाता है|

मेरिट बेस पर

अपने उत्तर प्रदेश (यूपी) में कुछ प्राइवेट कॉलेज होते हैं जो कि मेरिट बेस पर डायरेक्ट एडमिशन देते हैं|

लेकिन अगर हम राजस्थान की बात करें तो वहां पर कोई प्राइवेट कॉलेज नहीं होता है| वहां सिर्फ गवर्नमेंट कॉलेज होते हैं जिसमें से 100 सीटें होती हैं|

एडमिशन लेने के लिए फॉर्म पड़ता है| उसमें से जिन बच्चों की मेरिट लिस्ट अच्छी होती है उन्हीं बच्चों को एडमिशन मिलता है|

अगर हम देखें तो वहां की मेरिट 83 के ऊपर जाती है जिन बच्चों के 12th में 83% नंबर आते हैं या उससे ऊपर नंबर होते हैं उन्हीं बच्चों को एडमिशन दिया जाता है| जिसके लिए आपको 12th में अच्छी पढ़ाई करनी होती है|

Course / Syllabus of ANM

आइए जानते हैं कि ANM कोर्स का सिलेबस क्या होता है| इस कोर्स को हमें 2 सालों में कंप्लीट करना होता है| जिस लिए सिलेबस को 2 वर्षों के अलग-अलग भागों में बांटा गया है|

पहले साल का सिलेबस

  • Health promotion (हेल्थ प्रमोशन)
  • Community health Nursing (कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग)
  • Primary Health cere nursing (प्राइमरी हेल्थ केयर नर्सिंग)
  • Child health nursing (चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग)

दूसरे साल का सिलेबस

दूसरे साल के सिलेबस को सिर्फ दो भागों में बांटा गया है|

  • Midwifery (मिडवाइफरी)
  • Health center management ( हेल्थ सेंटर मैनेजमेंट)

ANM Course ki Fees

अब हम जानते हैं कि ANM course की फीस क्या होती है| इसमें से प्राइवेट कॉलेज की फीस तो अपने सुविधा के हिसाब से कम या ज्यादा होती है|कई कॉलेज होते हैं जो कम फीस पर भी ANM course कराते हैं|

अगर हम देखें तो प्राइवेट कॉलेज की फीस ₹7,000 से ₹5,00,000 तक हो सकती है| जो प्राइवेट कॉलेज famous होते हैं उनकी फीस उनकी सुविधा के हिसाब से अधिक होती है|

गवर्नमेंट कॉलेज की फीस तो ना के बराबर होती है जो लगभग ₹5,000 से ₹7000 तक होती है|

जिसमें से स्कॉलरशिप वगैरा भी आ जाता है तो हम अगर देखें तो प्राइवेट कॉलेज के हिसाब से गवर्नमेंट कॉलेज की फीस बहुत कम या ना के बराबर होती है|

ANM diploma course के बाद Career Option

अब हम जानते हैं कि इस कोर्स को करने के बाद आप कौन-कौन से क्षेत्रो में अपना करियर बना सकते हैं|

इस कोर्स को करने के बाद हम किसी भी हॉस्पिटल में काम कर सकते हैं जिसमें से प्राइवेट हॉस्पिटल हमें ₹10,000 से ₹15,000 प्रति महीने तक की सैलरी देते हैं|

आपकी सैलरी पूर्ण रूप से आपके स्किल्स और काम पर निर्भर करती है| कुछ फेमस हॉस्पिटल या टियर वन सिटी के हॉस्पिटल में जॉब करने पर हमारी सैलरी इससे ज्यादा भी हो सकती है|

इसके अलावा आप गवर्नमेंट जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं या फिर अपना खुद का क्लीनिक पर खोल सकते हैं|

यदि आप गवर्नमेंट जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी ₹25000 से ₹35000 प्रति महीने हो सकती है जो पूर्णतया आप की पोस्ट पर निर्भर करती है|

इसके अलावा इस क्षेत्र में experience लेने के लिए आप किसी भी हॉस्पिटल से internship भी कर सकते हैं|

Conclusion

ANM मेडिकल क्षेत्र का एक डिप्लोमा कोर्स होता है| जो 2 साल का होता है| इसको करने के लिए हमें 12th या 10th पास होना होता है| इस कोर्स को लड़के और लड़कियां दोनों कर सकते हैं|

इस कोर्स को करने के लिए आपकी आयु 16 से 35 साल की होना चाहिए यदि हम 16 साल से ऊपर हैं तो इस कोर्स को कभी भी कर सकते हैं|

इस कोर्स को करने के लिए 12th में आपके कम से कम 45% नंबर होना अनिवार्य है|

ANM कोर्स की फीस गवर्नमेंट कॉलेज की ₹5000 से ₹7000 होती है | वही प्राइवेट कॉलेज की फीस ₹7000 से ₹5,00,000 तक भी हो सकती है|

ANM Nurse का काम मरीजों की देखभाल करना , उनकी फाइल बनाना और फाइल को मैनेज करना होता है| डॉक्टर की सलाह के द्वारा ANM Nurse मरीजों की देखभाल और उनको दवा देते हैं|

इस कोर्स को करने के बाद एक ANM Nurse तौर पर आपकी सैलरी प्राइवेट और गवर्नमेंट जॉब की अलग-अलग होती है प्राइवेट की ₹10-15 हजार और गवर्नमेंट की ₹25-35 हजार होती है|

हमारी ‘ANM course kya hai पूरी जानकारी’ पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करना न भूलें ताकि उन्हें भी सही करियर विकल्प चुनने में कुछ मदद मिल सके|

by Editorial Staff
Aimpur आपको आपके कैरियर लक्ष्य और नए करियर विकल्प से संबंधित सामग्री प्रदान करता है और साथ ही सही करियर कैसे चुनें का भी सुझाव देता है। यदि आपके पास सही करियर योजना नहीं है, तो चिंता न करें। ऐमपुर आपके साथ है|

Leave a Comment

7 Easy Ways To Make Money Online

Download Now & Start Making Money Online

Your E-Book in Your Inbox: Check Now

Shares