आपने अपने पड़ोसियों, दोस्तों या अध्यापकों किसी ना किसी से डिप्लोमा शब्द को जरूरी सुना होगा| फिर भी क्या आपने कभी सोचा है कि डिप्लोमा (Diploma) क्या है? डिप्लोमा किसे कहते हैं? डिप्लोमा और डिग्री में क्या अंतर होता है?
इसीलिए आज हम डिप्लोमा से जुड़ी कुछ ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं जिससे आपको भी डिप्लोमा से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सके|
आज की बदलती दुनिया में किसी के पास अधिक समय नहीं है इसलिए आज सभी शॉर्टकट से अपने कार्यों को करना चाहते हैं| यह अब शिक्षा के क्षेत्र में भी देखने को मिलता है|
इसीलिए आज किसी particular field की डिग्री की जगह उसका डिप्लोमा कोर्स ज्यादा पसंद किया जाता है| क्योंकि इससे समय की बचत होती है इसके अन्य लाभ भी हैं जिनके चर्चा हम आगे करेंगे|
Let's find it...
Diploma kya hai?
डिप्लोमा किसी कोर्स का नाम नहीं है बल्कि यह एक प्रकार का सर्टिफिकेट होता है| जो यह प्रदर्शित करता है कि डिप्लोमा धारक उस पर्टिकुलर क्षेत्र के बारे में में पूरी जानकारी प्राप्त कर चुका है|
डिप्लोमा एक शॉर्ट टर्म कोर्स (आमतौर पर 2 से 3 वर्ष) है| जो डिप्लोमा धारक को विशेष क्षेत्र में पूरी जानकारी प्रदान करता है क्योंकि डिप्लोमा कोर्स किसी विशेष क्षेत्र में व्यक्ति को प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है|
डिप्लोमा कोर्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है की छात्र को उस विशेष क्षेत्र की व्यवहारिक, व्यापक व आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके|
डिप्लोमा कैसे प्राप्त करें?
अगर आप भी डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप पॉलिटेक्निक या आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं| डिप्लोमा क्षेत्र से प्राप्त किया जा सकता है|
अगर आप पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको एक एंट्रेंस एग्जाम देना होगा| उसे पास करने के बाद आप पॉलिटेक्निक के किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले कर डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं |
अगर आप आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो आईटीआई की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर आपको प्रवेश के लिए अप्लाई करना होगा तथा उसके बाद आपके मेरिट के आधार पर आपको कॉलेज मिल जाएगा| जिस पर आप एडमिशन लेकर डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए कितना समय लगता है?
अगर डिप्लोमा प्राप्त करने में लगने वाले समय की बात करें तो यह उस इंस्टिट्यूट तथा आपके कोर्स पर निर्भर करता है|
जैसे अगर आप पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो 2 से 3 वर्ष का समय लगेगा| वहीं अगर आप आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो 1 से 2 वर्ष का समय लगेगा|
NOTE-
ऐसे बहुत से प्राइवेट इंस्टिट्यूट हैं जो डिप्लोमा प्रदान करते हैं तथा सरकार द्वारा भी लगाता ऐसे कैंप चलाए जाते हैं जो निम्न वर्ग तथा गरीब बच्चों को किसी पर्टिकुलर क्षेत्र में डिप्लोमा प्रदान करते हैं|
आप यहां से भी डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं| प्राइवेट इंस्टिट्यूट तथा सरकारी कैंप डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए आपको 3 महीनों से लेकर 2 साल तक का समय लग सकता है|
डिप्लोमा किन-किन क्षेत्रों से प्राप्त किया जा सकता है?
डिप्लोमा कोर्स कॉलेज पर निर्भर करता है कि वह किन-किन क्षेत्रों से डिप्लोमा प्रदान करते हैं| अलग अलग एजुकेशन संस्थानों में अलग-अलग डिप्लोमा कोर्स प्रदान किए जाते हैं|
अगर आपके नजदीक कोई पॉलिटेक्निक या आईटीआई कॉलेज हो तो आप वहां पर जाकर पता कर सकते हैं कि वह कौन-कौन से क्षेत्रों से डिप्लोमा करवाते हैं|
लेकिन फिर भी अगर आप जानना चाहते हैं की किन-किन क्षेत्रों से डिप्लोमा प्राप्त किया जा सकता है| तो नीचे आपको डिप्लोमा कोर्स की एक पूरी लिस्ट दी गई है|
जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं कि कौन-कौन से क्षेत्रों में डिप्लोमा प्राप्त किया जा सकता है| और अपनी रुचि के अनुसार किसी भी विषय में डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
No. | Diploma Name |
---|---|
1. | Advanced Electronics |
2. | Advanced Tool And Die Making |
3. | Advanced Welding |
4. | Architectural Draughtsman Ship |
5. | Baker And Confectioner |
6. | Book Binder |
7. | CAD-CAM |
8. | Carpenter |
9. | Computer Operator And Programming Assistant |
10. | Cutting And Sewing |
11. | Desk Top Publishing Operator |
12. | Draughtsman Mechanical |
13. | Driver Cum Mechanic Light Motor Vehicle |
14. | Electrical |
15. | Electrician |
16. | Electronics and communication |
17. | Electronic Mechanic |
18. | Electroplater |
19. | Fitter |
20. | Foundry Man |
21. | Hair And Skin Care |
22. | Heat Engine Automobile |
23. | Instrument Mechanic |
24. | Instrument Mechanic Chemical Plant |
25. | Interior Decoration And Designing |
26. | Machine Tool Maintenance |
27. | Machinist |
28. | Mason Building Constructor |
29. | Mechanic Computer Hardware |
30. | Mechanic Diesel |
31. | Mechanic Machine Tools Maintenance |
32. | Mechanic Motor Vehicle |
33. | Mechanic Radio And Television |
34. | Mechanic Refrigeration And Air Conditioner |
35. | Mechanic Watch And Clock |
36. | Metrology And Engineering Inspection |
37. | Moulder |
38. | Network Technician |
39. | Painter General |
40. | Pattern Maker |
41. | Plumber |
42. | Pre Preparatory School Management Assistant |
43. | Principles Of Teaching |
44. | Secretarial Practice |
45. | Sheet Metal Worker |
46. | Stenography English |
47. | Surveyor |
48. | Tool And Die Maker |
49. | Turner |
50. | Welder Gas And Electric |
51 | Wireman |
8वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स
ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए कम से कम 10वीं तो पास होना ही चाहिए| लेकिन….
अगर आप सिर्फ आठवीं तक ही पढ़ पाए हैं और उसके आगे की पढ़ाई प्रॉब्लम के चलते नहीं कर पाए हैं तो निराश होने की कोई बात नहीं है| अभी भी अगर आप मेहनत करते हैं तो सरकारी व कोई अच्छी प्राइवेट जॉब पा सकते हैं|
अगर आप आठवीं तक ही पढ़ाई कर पाए हैं तो भी आप आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
अगर आप आठवीं के बाद आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित लिस्ट को पढ़कर उसमें से अपने पसंद का सब्जेक्ट चुन सकते हैं|
No. | Diploma Name |
---|---|
1. | Wireman |
2. | Pattern Maker |
3. | Mechanic Agriculture |
4. | Welder (Gas & Electric) |
5. | Forger & Heat Treated |
6. | Carpenter |
7. | Plumber |
8. | Mechanic Tractor |
9. | Plastic Printing Operator |
10. | Cutting & Sewing |
11. | Book Binder |
12. | Embroidery & Needle Worker |
13. | Weaving Of Fancy Fabric |
10वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स
अगर आप दसवीं के बाद डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं| तो आप पॉलिटेक्निक या आईटीआई में एडमिशन ले कर डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
इन दोनों ही संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया पर हम पहले ही बातचीत कर चुके हैं| इसीलिए उपर्युक्त एडमिशन प्रक्रिया के अनुसार आप दोनों स्थानों में एडमिशन ले सकते हैं|
NOTE-
उपर्युक्त आठवीं के बाद डिप्लोमा कोर्सों को आप दसवीं के बाद भी कर सकते हैं| इसलिए अगर आपको उनमें से किसी भी क्षेत्र पर इंटरेस्ट हो तो आप उसमें डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
दसवीं के बाद आप निम्नलिखित क्षेत्रों से डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं
No. | Diploma Name |
---|---|
1. | Bleaching & Dyeing Calico Print |
2. | Commercial Art |
3. | Diesel Mechanic |
4. | Draughtsman (Civil) |
5. | Draughtsman (Mechanical) |
6. | Dress Making |
7. | Electrician |
8. | Fitter |
9. | Foundry Man |
10. | Fruit & Vegetable Processing |
11. | Hair & Skin Care |
12. | Hand Compositor |
13. | Information Technology & E.S.M. |
14. | Leather Goods Maker |
15. | Letter Press Machine Minder |
16. | Machinist |
17. | Manufacture Foot Wear |
18. | Mech. Instrument |
19. | Mechanic Electronics |
20. | Mechanic Motor Vehicle |
21. | Mechanic Radio & T.V. |
22. | Motor Driving-Cum-Mechanic |
23. | Pump Operator |
24. | RefrigerationSeceratarial Practice |
25. | Sheet Metal Worker |
26. | Surveyor |
27. | Tool & Die Maker |
28. | Turner |
12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स
अगर आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है और आप डिप्लोमा करना चाहते हैं तो आपके सामने बहुत से Option हैं|
आप किसी भी क्षेत्र से डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं| उपर्युक्त डिप्लोमा कोर्सों में जिसमें आपका इंटरेस्ट हो उससे आप डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं |
अपने इंटरेस्ट का ट्रेड चुनने के बाद आपके सामने दो Option होते हैं|
- आप आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ITI कॉलेज में एडमिशन ले कर डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
- आप पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप पॉलिटेक्निक मैं एडमिशन लेकर पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
Note-
अगर आपने 12वीं Physics, Chemistry and Maths विषयों के साथ किया है तब आप पॉलिटेक्निक में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेकर मात्र 2 वर्षों में डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं|
डिप्लोमा के बाद क्या करें?
आपने अपना डिप्लोमा कोर्स कंप्लीट कर लिया है| और आप अपने आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित लेख को पढ़ सकते हैं|
अगर आपने अपना डिप्लोमा कोर्स पॉलिटेक्निक से किया है तो आप किसी अच्छे कॉलेज से बी.टेक. (B.Tech.) कर सकते हैं और बी.टेक. करने के बाद एम.टेक. (M.Tech.) भी कर सकते हैं|
अगर आपने अपना डिप्लोमा कोर्स आईटीआई से किया है और अगर आप अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको पॉलिटेक्निक करना होगा| उसी के बाद ही आप अपने आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं| जैसे आप बी.टेक. कर सकते हैं और उसके बाद एम.टेक. भी कर सकते हैं|
डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद आप किसी कंपनी में जॉब कर सकते हैं और साथ ही अपने आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं|
डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद नौकरी
अगर आपने अपना डिप्लोमा कोर्स आईटीआई से कंप्लीट कर लिया है तो आपके सामने प्राइवेट नौकरी व सरकारी नौकरी के बहुत सारे विकल्प होंगे |
आपने किस ट्रेड से अपना डिप्लोमा कोर्स कंप्लीट किया है उसे से संबंधित नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं|
जैसा हमने आपको पहले ही बताया है कि अगर आप डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा करना होगा|
NOTE –
अगर आप डिप्लोमा करने के बाद आगे की पढ़ाई जैसे बी.टेक. या एम.टेक. करना चाहते हैं| तो आप पॉलिटेक्निक से ही डिप्लोमा करें|
लेकिन अगर आप डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद नौकरी करना चाहते हैं तो आप आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त करें क्योंकि आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद बहुत से नौकरियों के मार्ग खुल जाते हैं|
डिप्लोमा के बाद सैलरी
अगर आप डिप्लोमा प्राप्त करने के तुरंत बाद नौकरी करने लगते हैं तो आपको प्राइवेट क्षेत्र में ₹8,000-₹12,000/month की सैलरी मिल सकती है|
यह आपके अनुभव तथा आपके trade पर depend करती है| अगर डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद सरकारी नौकरी की सैलरी की बात करें तो आप कुछ काफी अच्छी सैलरी मिलती है|
निष्कर्ष
इस पोस्ट [डिप्लोमा क्या है? 51+ डिप्लोमा कोर्स 2021 लिस्ट] का अंतिम निष्कर्ष यह है कि डिप्लोमा एक प्रकार का प्रमाण पत्र है जो दर्शाता है कि डिप्लोमा धारक को उस विशेष क्षेत्र का पूरा ज्ञान है।
आप 8वीं, 10वीं और 12वीं के साथ-साथ ग्रेजुएशन के बाद भी डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के किसी भी क्षेत्र से डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं चाहे वह अभिनय से संबंधित हो या तकनीक से।
ऐसे अनगिनत संस्थान हैं जो डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं। लेकिन आईटीआई, पॉलिटेक्निक जैसे कुछ संस्थान प्रमुख हैं। इंटरनेट के इस दौर में आज आप ऑनलाइन डिप्लोमा भी हासिल कर सकते हैं।
हमारे ‘डिप्लोमा की पूरी जानकारी’ को अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूलें ताकि उन्हें भी सही करियर विकल्प चुनने में कुछ मदद मिल सके।