ISRO me job kaise paye? ISRO कैसे ज्वाइन करें | पूरी जानकारी

ISRO me job kaise paye: हम सभी लोग अपने देश पर गर्व करते हैं और हम सभी लोग चाहते हैं कि हमारा देश आकाश की ऊंचाइयों से परे और ऊंचा उठे और प्रगति करें और सभी सीमाओं को लांग ता हुआ एक नये लक्ष्य को हासिल करें हमारे इस सपने को साकार करने के लिए हमारे देश की असंख्य कर्मियों की लगातार कार्य कर रहे हैं 

इसी सपने को साकार करने मैं हमारे देश के कई विभागों में से एक विभाग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (isro) इस सपने को साकार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है क्या आप जानना चाहोगे कि इसरो के साथ 17200 अधिक रिसर्चर, इंजीनियर, मैकेनिक, कंप्यूटर इंजीनियर और एवं कर्मचारी लगातार कार्य करते रहते हैं 

इसरो हमें सिखाता है कि कम साधन से भी हम मेहनत कर बहुत अच्छे परिणाम पा सकते हैं इसलिए आज देश के हजारों लोग इसरो में जाना चाहते हैं और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

लेकिन आपको यह नहीं पता है कि इसरो क्या है। इसरो को कैसे ज्वाइन करते हैं इसके लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिेए। इसरो के कौन कौन से पद होते हैं। इसरो का वेतन कितना होता है। तो हम आपको यहां पर इन सभी प्रश्नों के बारे में विस्तार में बताएंगे।

ISRO kya hai? ISRO के बारे में पूरी जानकारी

“इसरो भारत सरकार का वह प्रमुख विभाग है जिसका गठन अंतरिक्ष की खोज, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष संसाधनों को अपने उपयोग में बदलने एवं अंतरिक्ष के तत्वों की खोज, उनके बारे मे जानने आदि कार्यों के लिए किया गया हैं।”

आज इसरो विश्व की सबसे तेज गति से उभरने वाली अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है एक इसरो साइंटिस्ट बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को अधिक मेहनत तो करना ही चाहिए क्योंकि एक इसरो साइंटिस्ट बनना एक बड़ा अधिकारी बनने से भी अधिक गौरवशाली होता है तो इसके लिए थोड़ी मेहनत ज्यादा तो करनी ही होगी।

इसरो का गठन 15 अगस्त 1959 में हुआ था जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है| इसरो के संस्थापक डॉ विक्रम ए साराभाई थे| वर्तमान इसरो के चेयरमैन के. सिवन है|

क्या आप जानते हो कि इसरो विश्व की छठवें नंबर की अंतरिक्ष एजेंसी है सरकारी अंतरिक्ष एजेंसियों (अमेरिका की NASA, रूस की RASKASMAS, चीन की अंतरिक्ष एजेंसी CNSA, जापान की JAXA, यूरोप की ESA, एवं भारत की ISRO) इसरो ने अपने कम संसाधनों से ही दुनिया को चौका दिया है और इसरो की ताकत दुनिया को बता दी हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में इंजीनियर कैसे बनें पूरी जानकारी 2021 | Step-by-step

इसरो का हिस्सा बनने के लिए तीन रास्ते हैं जो कि निम्न हैं-

1.   IIST(Indian Institute of Space Technology) में admission लेकर,जो की JEE main and advance exam को clear करने के बाद मिलता हैl

2.  इसमें ISRO के scientist स्वयं llTऔर NLT में प्रत्येक वर्ष interview लेने के लिए आते हैं और जो छात्र उस interview में पास हो जाता है उसे ISRO में शामिल होने का मौका दिया जाता है।

3. ICRB(Isro Centralised Recruitment Board) के exam को clear करके भी जा सकते हैं परंतु इस exam को केवल वे लोग ही सकते हैं जिनके पास यह निम्नलिखित चार degree हो-

  • BE 
  • B.tech
  • B.Sc (Engineering).
  • Diploma +BE/B.tech
  • B.Sc+BE/B.tech

ISRO’s Some full form

ISRO का फुल फॉर्म ‘Indian Space and Research Organisation’ है

ISRO का हिंदी में फुल फॉर्म ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन‘ है

कुछ 🚀 Rocket Vehicle के नाम

  1.  SLV का फुल फॉर्म हिंदी में ‘उपग्रह प्रक्षेपण यान’ होता है।
    • SLV का फुल फॉर्म English में ‘Satellite launch vehicle’ होता है।
  2. ASLV का फुल फॉर्म हिंदी में ‘संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान‘  है।
    • ASLV का फुल फॉर्म ‘Advance Satellite launch Vehicle’ होता है।
  3. PV का फुल फॉर्म हिंदी में  ‘ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान’  होता है।
    • PSLV का फुल फॉर्म  Polar Satellite launch Vehicleehicle होता है।
  4. GSLV का फुल फॉर्म हिंदी में ‘भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान’ होता है।
    • GSLV का फुल फॉर्म  ‘Geosynchronous Satellite launch Vehicle’ होता है।

इसरो ज्वाइन करने के लिए योग्यताएं (Eligibility)

(A). यदि छात्र IIST(Indian Institute of Space Technology) में admission लेकर,  इसरो में जाना चाहता है तो योग्यताएं निम्नलिखित हैं|

1. कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए

 इसरो में जाने के लिए छात्र को कक्षा 12 अच्छे अंको से उत्तीर्ण होना होता है छात्र को कक्षा 12 में कम से कम 65% अंकों की आवश्यकता होती है।

2. Jee- Main Exam और Jee-Advance exam

कक्षा 12 अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने के बाद छात्र को Jee- Main Exam और Jee-Advance Exam भी अच्छे नंबरों से पास होना चाहिए।

छात्र को Jee-Advance Exam में इतने अच्छे नंबर आने चाहिए कि वह 140 सीट्स में अपनी जगह बना सके।

3. IIST में एडमिशन के लिए डिग्री प्राप्त होने चाहिए

एग्जाम्स पास होने के बाद छात्र के पास B.tech की डिग्री होने चाहिए जो कि 4 वर्षों में मिलती है या dual degree होनी चाहिए जो कि 5 वर्षों में मिलती है।

4. छात्र का Atleast Maintain होना चाहिए

IIST में, admission के बाद,कोर्स पूरा होने के बाद छात्र को Atleast Maintain रखनी चाहिए अर्थात छात्र का CGPA 7.5 तक होना चाहिए।

(B). यदि छात्र ISRO के scientist द्वारा llTऔर NLT में प्रत्येक वर्ष होने वाले interview से इसरो में जाना चाहता है तो योग्यताएं निम्नलिखित है|

1. IIT/NIT Exam उत्तीर्ण होना चाहिए

छात्र को अच्छे अंको से IIT (Indian Institute of Technology)/NIT(National Institute of Technology) को पास करना होता है। जिसमे छात्र को अच्छी रैंक प्राप्त होती हैं।

2. Result अच्छा होना चाहिए

छात्र को हमेशा अपना रिजल्ट अच्छा रखना होता है जिससे की इंटरव्यू में सिलेक्ट होने में सहायता मिलती है।

(C). यदि छात्र ICRB(Isro Centralised Recruitment Board) के exam को clear करके इसरो में जाना चाहता है तो योग्यताएं निम्नलिखित हैं|

1. ICRB  exam के लिए degree-

ICRB(ISRO Centralised Recruitment Board) का exam देने के लिए लिखित में कोई 1 डिग्री में कम से कम 65% अंकों / CGPA-6.84 से उत्तीर्ण होना आवश्यक है-

  • BE
  • B.tech
  • B.Sc (Engineering).
  • Diploma +BE/B.tech(lateral entry).
  • B.Sc+BE/B.tech(lateral entry) Only some colleges

इसे भी पढ़ें: विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए Top 10 Self-help Books 📚 in Hindi

2. Degree निम्नलिखित में से किसी एक stream की होनी चाहिए-

ICRB एग्जाम देने के लिए डिग्री को निम्नलिखित इस stream की होना चाहिए-

  1. Computer Engineering
  2. Mechanical Engineering
  3. Electrical Engineering

ISRO कैसे ज्वाइन करें? ISRO में जॉब कैसे पाए?

IIST से ISRO किसी भी छात्र के direct इसरो में जाने के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित है और इस तरीके से इसरो में जाने की chance भी बहुत अधिक रहता है-

IIST(Indian Institute of Space Technology) में admission लेकर isro में जाना, का विवरण निम्नलिखित है-

1st way: IIST to ISRO

IIST(Indian Institute of Space Technology) से इसरो में जाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होता है-

1. कक्षा 12, (PCM) subject से उत्तीर्ण करना-

छात्र को सबसे पहले  10+2 को PCM (Physics, Chemistry, Math) को 65% /JEE-Main के मैरिट के अंको से उत्तीर्ण करनी होगा।

2. JEE-Main और JEE-ADVANCE की परीक्षा उत्तीर्ण करना-

कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद छात्र को JEE-Main की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है 

JEE-Main परीक्षा में छात्र को अच्छे अंको से उत्तीर्ण होना चाहिए क्योंकि जो छात्र jee-main exam में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते हैं उन्हें ही Jee-Advance परीक्षा के लिए select किया जाता है।

JEE-Main परीक्षा के पास होने के बाद छात्र को jee-advance exam भी बहुत अच्छे अंको से उत्तीर्ण करनी होती है।

3. IlST की admission vacancy में जगह बनाना-

IlST(Indian Institute of Space Technology) में admission लेना इतना आसान नही है क्योंकि IIST में admission के लिए हर साल लगभग 140 सीड्स ही निकलती हैं जिनमें Jee-Advance परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले वे छात्र जो vacancy में अपनी जगह बना लेते हैं उन छात्रो को admission लेने का मौका दिया जाता है और जो छात्र select हो जाते हैं उनके पास इसरो में जाने का एक सुनहरा अवसर होता है।

4. IlST का कोर्स पूरा करना-

IIST में admission लेने के बाद छात्र को दो कोर्स दिए जाते हैं जोकि एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग (aerospace technology engineering)से संबंधित होते हैं यह दोनों कोर्स है-

  • B.tech
  • Dual degree course

(a) B.tech-

IlST(Indian Institute of Space Science and Technology) में admission लेने के बाद सर्वप्रथम B.tech की degree देनी होती है जो कि 4 वर्षों का कोर्स होती है इस कोर्स में 8 semesters होते हैं।

B.tech की degree मे options मिलते है।

  • B.tech- Space Engineering 
  • B.tech- Electronics and Communication Engineering Ebonics 

इसे भी पढ़ें: सीआईडी ऑफिसर (CID Officer) कैसे बने | Step-by-step

B.tech, Subject-

इन degree में पढ़ाए जाने वाले कुछ विषय दिए गए हैं-

गणना, भौतिकी, रासायनिक विज्ञान, aerospace इंजीनियरिंग का परिचय ,इंजीनियरिंग  इवोनिक्स और बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ,संचार कौशल भौतिक प्रयोगशाला, बेसिक इंजीनियरिंग लैब।

अब, सेमेस्टर्स के पूरा हो जाने के बाद उन सभी सेमेस्टर के अंको का औसत निकाला जाता है और grade के अनुसार ही आपका आगे की पढ़ाई होती है।

(b) Dual degree course-

जो छात्र B.tech केवल नहीं करना चाहते हैं और भी आगे कोर्स करना चाहते हैं उनके लिए dual degree कोर्स होता है जोकि 5 वर्षों का होता है।

इस dual degree कोर्स में 4 साल B.tech के लिए और 1 साल भौतिक इंजीनियरिंग में master of Science /master of technology के लिए होता है अर्थात

(B.tech+master of Science/master of technology)।

इसमें कुल 10 सेमेस्टर होते हैं जिसमें से 6th समेस्टर के अंत में छात्रों को आकलन किया जाता है और छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार छात्रों की स्नातकोत्तर (postgraduate) स्ट्रीम निर्धारित की जाती है और 6th semester के अंत तक सभी बच्चों को उनकी अपनी अपनी stream बता दी जाती हैं और जो छात्र इस आकलन के अनुसार  बहुत कम अच्छे होते हैं उन्हें B.tech की degree के साथ निकाला भी जा सकता हैं और अच्छे छात्रों के लिए अन्य जरूरी सूचनाएं दे दी जाती हैं।

भौतिकी इंजीनियरिंग में B.tech के साथ निकास का कोई स्थान नहीं है।

भौतिकी इंजीनियरिंग में postgraduate के बाद छात्रों को दी जाने वाली स्ट्रीम निम्नलिखित हैं –

  • खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी में master of science(M.Sc).
  • ठोस अवस्था भौतिकी में master of science (M.Sc).
  • M.tech, पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में।
  • M.tech, optical इंजीनियरिंग में।

इसरो का हिस्सा बनने के लिए IlST सबसे सुरक्षित  माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: 12वीं के बाद Pilot kaise bane पूरी जानकारी | Step-by-step

जो छात्र IlST से इसरो में जाते हैं उनका इसरो साइंटिस्ट बनना लगभग तय ही होता है इससे जाने वाले छात्र इसरो के उच्च पद पर कार्य करते हैं और छात्रों को सीधे साइंटिस्ट भी बना दिया जाता है।

Age-

एक इसरो साइंटिस्ट बनने के लिए किसी भी व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

यदि आप  ISRO के scientist द्वारा llTऔर NLT में प्रत्येक वर्ष होने वाले interview से इसरो में जाना में जाना चाहते हैं तो  निम्न चरण दिए गए हैं|

2nd way: Interview to ISRO

1.  IIT/NIT में जाना

दूसरे तरीके से इसरो का हिस्सा बनने के के लिए छात्र को सबसे पहले T/NIT का हिस्सा बना होता है

IIT का हिस्सा बनने के लिए छात्र को प्रत्येक वर्ष होने वाले ll की exam देनी होती है और उसमें अच्छे अंको से उत्तीर्ण होना होता है जो छात्र ll में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण नहीं होते हैं उन्हें NIT का विकल्प दिया जाता है।

2. Institute में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होना

IIT/NIT में उत्तीर्ण होने के बाद छात्र को प्रत्येक सेमेस्टर में अच्छे अंक अर्जित करने होते है। क्योंकि इस तरीके मे आपका isro में जाना या ना जाना आपके number एवं आपके पढ़ाई पर निर्भर होती है।

इसे भी पढ़ें: हैकिंग क्या है? एथिकल हैकर (Ethical Hacker) कैसे बनें? पूरी जानकारी

3. Interview में सिलेक्ट होना

इस तरीके में इसरो के साइंटिस्ट एवं अन्य बुद्धिमान प्रोफेसर मास्टर्स आदि आकर स्वयं ll और NLT के छात्रों का interview देते हैं और जो छात्र उस interview में select हो जाता है उसे वह इसरो में जाने का अवसर देते हैं तो इस तरीके में interview में पास होना आवश्यक होता है और यह interview प्रत्येक साल होते हैं।

इस दूसरे तरीके से छात्र सीधे इसरो Scientist तो नहीं बन सकता परंतु वह इसरो में जाकर अपनी मेहनत से बाद में इसरो Scientist अवश्य बन सकता है।

यदि आप lCRB(Isro Centralised Recruitment Board) के exam को clear करके इसरो में जाना चाहते हैं तो चरण निम्न दिए हैं-

3rd way: ICRB to ISRO

ICRB(ISRO Centralised Recruitment Board) एक संगठन है। जोकि इसरो में जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को exam करवा कर इसरो में शामिल करने का अवसर देता है।

ICRB से इसरो में जाने के चरण नीचे दिए गए हैं-

1.  Degree लेना

कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को इंजीनियरिंग की degree लेनी पड़ती है और इस exam को देने के लिए छात्र को निम्न में से कोई एक degree लेनी पड़ती है-

  1. BE
  2. B.tech
  3. B.Sc (Engineering)
  4. Diploma +BE/B.tech(lateral entry/ llnd year of degree)
  5. B.Sc+BE/B.tech(lateral entry/ llnd year of degree) 

इसे भी पढ़ें: Income Tax Officer kaise bane? ITO के बारे में पूरी जानकारी

Note:-

यह 5th-degree B.Sc+BE/B.tech(lateral entry) केवल कुछ institute पर ही लागू होती है इस degree के द्वारा isro में जाने का अलग process होता है यह process सभी जगह लागू नहीं होता है।

2. Degree इन stream की होनी चाहिए

इस तरीके से इसरो में जाने के लिए छात्र को केवल इंजीनियरिंग degree नहीं बल्कि इन विशेष stream की degree होनी चाहिए जो कि नीचे दी गई है-

  1.  Computer Engineering
  2. Mechanical Engineering
  3. Electrical Engineering

इन विशेष स्ट्रीम को इसरो इसलिए अवश्यक करता है क्योंकि इन stream में वह सभी skills सिखाई जाती हैं जो इसरो में जाने में मदद देती हैं।

3. Degree’s इन stream के अलावा इन branches की होनी चाहिए

इस exam को देने के लिए degree की स्ट्रीम के अलावा निम्नलिखित इन्हीं branch की भी होनी चाहिए-

Sl.No.Classification of Electronic Engineering
1.Applied electronics
2.Communications
3.Electrical electronics
4.Electronics
5.Electronics and communication
6.Electronics and instrumentation
7.Electronics and power
8.Electronics and telecommunication
9.Industrial electronics
10.Power electronics
11.Telecommunications
12.Instrumentation technology
13.Instrumentation and control
Sl.No.Classification of Mechanical Engineering
1.Industrial engineering
2.Industrial management
3.Industrial production
4.Manufacturing science/engineering
5.Medical engineering
6.Metallurgical
7.Production engineering
8.Production management
9.Aeronautical engineering
10.Aerospace engineering
11.Mechatronics
Sl.No.Classification of Computer Science Engineering
1.Computer science
2.Information science
3.Information technology

4. ICRB में exam देना

यह सभी process पूरी कर लेने के बाद कोई भी छात्र ICRB का exam दे सकता है ICRB का exam प्रत्येक वर्ष होता है उसमें छात्र अपना आवेदन कर परीक्षा दे सकते हैं ICRB के questions paper में graduation संबंधित प्रश्न ही पूछे जाते हैं परंतु इसका कोर्स निश्चित नहीं होता है।

ICRB तीन अलग-अलग स्ट्रीम के लिए तीन अलग-अलग objective पेपर करवाते हैं यह पेपर इस ICRB के प्रोफेसर द्वारा बनाया जाता है और इस exam में छात्र की अपनी स्ट्रीम से ही questions पूछे जाते हैं लेकिन कुछ questions दूसरी स्ट्रीम के भी हो सकते हैं या अन्य किसी जगह के भी हो सकते हैं।

छात्र के उत्तीर्ण होने के बाद छात्र के अंकों के अनुसार छात्र को उसका कार्यक्षेत्र दिया जाता है जो छात्र अच्छे अंको से उत्तीर्ण होते हैं ICRB बुला लेता है और  इसरो में कार्य करने का अवसर देता है।

Pay Scale: इसरो में कितनी सैलरी मिलती है?

Isro में अलग-अलग पदों का वेतन अलग अलग होता है इसलिए यहां पर प्रत्येक पद का अधिकतम और न्यूनतम वेतन दोनों बताए गए लेकिन यह वेतन समयानुसार बदल भी सकते है-

Monthly Remuneration Received by DOS/ ISRO Officers/ Scientist/ Engineer & Employees.

Sl.No.CadrePay BandGrade Pay
1.Secretary, DOS, Member (Finance)80,000(fixed)______
2.Distinguished Scientist75500-80000______
3.Outstanding Scientist, Additional Secretary, DOS
67000-79000
4.Scientist/Engineer-H, Scientist/Engineer-G, Medical officer G, Chief Medical officer, Joint Secretary, DOS

37400-67000


10000
5.Scientist/Engineer-SG, Medical officer-SG37400-670008900
6.Scientist/Engineer-SF, Medical officer-SF, Director-DOS, Controller, Registrar, Sr. Head, P&GA

37400-67000


8700
7.Scientist/Engineer-SE, Medical officer-SE, Assistant Engineer, Technical Engineer-E, Dy. Secretary, DOS, Head, P&GA, Joint Director (OL), Head, Catering, Sr. Principal Private Secretary





15600-39600






7600
8.Scientist/Engineer-SD, Medical officer-SD, Technical/librarian officer-D, Junior Engineer, Sr. Officers in Administrative Area, Sr. Hindi Officer, Sr. Catering ManagerPrincipal Private Secretary Station Officer-ll /Fire Officer-ll, Nursing Student.






15600-39100







6600
9.Scientist/Engineer-SC, Medical officer-SC, Scientific/Technical/librarian officer-C, Officers in Administrative Area, Hindi Officer, Catering Manager, Sr. Technician BSE. Draughtsman BSr. Nurse B, Sister C, Sr. Pharmacist B, Sr. Lab.Technician B, Sr. Radiographer B, Station Officer- l,






15600-39100







5600

Conclusion

आज हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है नए मुकाम को हासिल कर रहा है एवं नए-नए इतिहास रच रहा है जिससे भारत का गौरव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इसी गौरव को बढ़ाने में इसरो भी एक महत्वपूर्ण एजेंसी है।

जिसमें भारत के गौरव को ना केवल बढ़ाया है अपितु कई इतिहास भी रचे हैं जिससे विश्व की दृष्टि भारत की ओर भी घूम रही है इसरो की तरफ दुनिया व्यापार की दृष्टिकोण से भी देख रही है।इसरो एक बहुत सस्ता साधन है जिसका रॉकेट प्रक्षेपण बहुत सस्ता है।

इसरो ने कई रास्ते दिए हैं जिससे कोई तक पहुंच सकता है और अपने सपने को पूरा कर सकता है इसरो तक पहुंचने के लिए किसी भी छात्र को बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है इसरो ने आज तक सैकड़ों मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है इस गौरवशाली एजेंसी का हिस्सा बनने के लिए आप थोड़ी मेहनत तो कर ही सकते हैं।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले| जिससे उन्हें भी ISRO कैसे ज्वाइन करें (isro me job kaise paye) के बारे में पूरी जानकारी मिल सके|

Leave a Comment

7 Easy Ways To Make Money Online

Download Now & Start Making Money Online

Your E-Book in Your Inbox: Check Now

Shares